बिहार और हैदराबाद जाने वाले झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल तक चलेगी ये ट्रेन

Indian Railways News Latest Update: बिहार और हैदराबाद जाने वाले झारखंड के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने खुशखबरी दी है. हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल (वाया रांची) ट्रेन अभी बंद नहीं होगी. अप्रैल तक चलती रहेगी. डिटेल रिपोर्ट यहां पढ़ें.

Indian Railways News: झारखंड से बिहार और दक्षिण भारत के हैदराबाद और सिकंदराबाद जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने बिहार के रक्सौली से रांची के रास्ते हैदराबाद जाने वाली ट्रेन को अवधि विस्तार दे दिया है. यानी यह स्पेशल ट्रेन अभी बंद नहीं होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गई है. मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल (वाया रांची) ट्रेन आगे भी चलती रहेगी.

हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन अप्रैल तक चलेगी

उन्होंने बताया कि बिहार और हैदराबाद जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेन 07051/07052 हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है.

हैदराबाद से आज और रक्सौल से 7 को खुलेगी स्पेशल ट्रेन

  • 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 4 जनवरी 2025 से 29 मार्च 2025 तक प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी.
  • 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 7 जनवरी 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से प्रस्थान करेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

23 कोच के साथ चलेगी हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

इन ट्रेनों की समय सारणी एवं ठहराव पहले की तरह रहेगी. इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 8 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 6 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच का 1 कोच होगा. इस तरह ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं के खाते में हेमंत सोरेन ट्रांसफर करेंगे 2500-2500 रुपए

4 जनवरी 2025 को झारखंड में कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल, एक-एक जिले का रेट यहां देखें

Jharkhand Weather: ठंड से कांप रही रांची, यहां का तापमान हो गया 3 डिग्री

4 जनवरी 2025 को 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >