रांची से हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का रूट डायवर्ट, रेलवे की तरफ से मिली हरी झंडी

किराया की बात करें तो रांची से हावड़ा तक की यात्रा के लिए आपको एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में 2200 रुपए (कैटरिंग सेवा के साथ) का भुगतान करना होगा.

रांची : रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के रूट को डायवर्ट किया गया है. जानकारी के अनुसार अब ये ट्रेन हावड़ा, खड़गपुर, मिदनापुर, आद्रा, पुरुलिया, मुरी होते हुए यह रांची जायेगी और आयेगी. इसे लेकर रेलवे की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है. जो आज यानी कि तीन दिसंबर को प्रभावी रहेगा.

क्या है किराया

किराया की बात करें तो रांची से हावड़ा तक की यात्रा के लिए आपको एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) में 2200 रुपए (कैटरिंग सेवा के साथ) का भुगतान करना होगा. अगर आप बिना कैटरिंग सेवा के यात्रा करते हैं, तो इसके लिए आपको 2045 रुपए खर्च करने होंगे. वहीं, अगर आप चेयर कार (सीसी) में यात्रा करते हैं, तो आपको 1155 रुपए (कैटरिंग के साथ) चुकाने होंगे, जबकि बिना कैटरिंग के आप 1030 रुपए में रांची से हावड़ा पहुंच सकते हैं.

Also Read: रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का बदलेगा टाइम टेबल, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए लिया जा रहा फैसला
खड़गपुर से हावड़ा का किराया 460 रुपए

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से किराए का जो चार्ट जारी किया गया है, उसमें न्यूनतम किराया 460 रुपए है. खड़गपुर से हावड़ा के बीच यात्रा करेंगे, तो आप 460 रुपए में वंदे भारत से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं. रांची से सबसे कम किराया 470 रुपए है. किराए की यह राशि रांची से पुरुलिया स्टेशन के बीच का है. रांची से पुरुलिया जाने पर चेयर कार में आपको 470 रुपए (बिना कैटरिंग सेवा के) देने होंगे. अगर आप कैटरिंग सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको रांची से पुरुलिया के लिए 590 रुपए का भुगतान करना होगा. हावड़ा से खड़गपुर या खड़गपुर से हावड़ा के लिए अगर आप कैटरिंग सेवा के साथ टिकट कटाएंगे, तो आपको 585 रुपए का भुगतान करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >