इंडियन मुस्लिम लीग का राजद में विलय

इंडियन मुस्लिम लीग का विलय राजद में हो गया है. शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में इंडियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष साजिद आलम, महासचिव जसीम अख्तर, शबनम खातून समेत सभी पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की.

रांची. इंडियन मुस्लिम लीग का विलय राजद में हो गया है. शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में इंडियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष साजिद आलम, महासचिव जसीम अख्तर, शबनम खातून समेत सभी पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने इनका स्वागत किया. राजद के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि इंडियन मुस्लिम लीग के सभी लोगों ने राजद के विचारधारा और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद व तेजस्वी यादव की नीतियों का अपनाकर पार्टी में शामिल होकर राजद को मजबूती प्रदान करने का काम किया है. मौके पर अनीता यादव, आबिद अली, रंजन यादव, कमलेश यादव, सुधीर गोप, शेखर भगत, इरफान अंसारी, शाहिल, शब्बर फातमी, शालिग्राम पांडेय, अब्दुल कयूम अंसारी, संजर खान,अजहर आलम, फैजान खान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >