रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला देखने फैंस देश के कई हिस्सों से झारखंड आये हैं. टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन का एक जबरा फैन भी बेंगलुरु से रांची पहुंचा है. उन्होंने अपने शरीर पर धवन के फोटो वाले करीब 12 टैटू बनवाया है. वह पिछले कई सालों से धवन का हर मैच देखने स्टेडियम पहुंचते हैं.
शिखर धवन के फैन शंकर ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि वे धवन को भगवान का दर्जा देते हैं. वे पिछले 13 सालों से धवन का हर मैच देखते रहे हैं. वे पहली बार रांची आये हैं. उन्होंने अपनी पीठ पर शिखर के जर्सी नंबर का टैटू भी बनवाया है. उनकी कामना है कि भारत आज का मुकाबला शानदार ढंग से जीते. बता दें कि लखनऊ में खेले गये पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.
