स्वच्छता को आदत के रूप में शामिल करें : जीएम

डकरा वीआईपी क्लब में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन समारोह

डकरा. स्वच्छता को एक आदत के रूप में सभी अपने जीवन में शामिल करना चाहिए, तभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोंच के अनुसार हम सही अर्थों में स्वच्छता को धरती पर उतार पायेंगे. उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने कही. वे सोमवार को डकरा वीआईपी क्लब में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 14 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया, ताकि लोगों के जीवन में स्वच्छता कितना आवश्यक है, यह बताया जा सके. इसके पहले क्षेत्र में काम करनेवाले सफाई कर्मियों एवं विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. संचालन सीएसआर अधिकारी निखिल अखौरी ने किया. इस अवसर पर क्षेत्र के सभी अधिकारी, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >