सिल्ली. सिल्ली स्टेडियम के समीप गुरुवार को मॉडर्न पैथोलैब सेंटर नामक पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने फीता काट कर किया. सेंटर के संचालक उत्तम कुमार महतो एवं डॉ प्रकाश महतो ने बताया कि सभी नयी तकनीक सुविधा से युक्त पैथोलैब में सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध है. विशेषज्ञ तकनीशियन के द्वारा जांच की जायेगी. सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सिल्ली में इस तरह की सुविधाओं से लैस पैथोलाॅजी की लोगों को जरूरत है. इस मौके पर डॉ प्रकाश महतो गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, आजसू पार्टी के केंद्रीय नेता संजय मेहता, कमलेश महतो, ज्योति कुमारी, दुर्गा चरण महतो, रविन्द्र नाथ महतो,अनंत राम महतो, आर्चरी कोच कमलेश कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
