Football: पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा मेमोरियल चैंलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन

10वीं पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा स्टेडियम में किया गया.

रांची. 10वीं पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंजर फुटबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा स्टेडियम में किया गया. उदघाटन मैच में सत्यारी टोली ने झारखंड बहूबाजार को पेनाल्टी शूटआउट में 6-5 से हराया. सोहल तिग्गा मैन ऑफ द मैच बने. वहीं दूसरे मैच में सनातन महासंध दलादली ने मेकन स्पोर्ट्स को पेनाल्टी किक के माध्यम से 5-3 से हराया. पंकज गुप्ता मैन ऑफ द मैच बने. उदघाटन समारोह में अतिथि के रूप में मिथिलेश महतो, जयराम तिर्की, सूरज पांडे, विक्रम कश्यप, संजय लकड़ा, कृष्णा भगत, प्रिया एक्का सहित अन्य मौजूद थे.

राजा स्पोर्टिंग और लिटिल स्टार हुलहुंडू जीते

जूनियर डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीन मैच खेले गये. पहले मैच में राजा स्पोर्टिंग ने जीटीएक्स डार्क हॉर्स को 1-0 से हराया. वहीं दूसरे मैच में लिटिल स्टार हुलहुंडू ने इलेवन डैम वन को 4-0 से हराया. सतीश और समीर ने दो-दो गोल किये. वहीं तीसरे मैच में जेएफसी चुट्टू ने एबीसीडी को 2-0 से पराजित किया. दिलजान अंसारी ने दो गोल किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >