Lockdown की वजह से झारखंड में जीवन रक्षक दवाओं की कमी नहीं : डीसी

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देश भर में लॉकडाउन चल रहा है. इसके कारण कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि झारखंड में लॉकडाउन की वजह से लोगों को दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है. रांची के दुकानदारों का कहना है जीवन रक्षक दवाएं जैसे रक्तचाप औऱ मधुमेह की दवाइयों की कमी हो गई है.

रांची: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण देश भर में लॉकडाउन चल रहा है. इसके कारण कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि झारखंड में लॉकडाउन की वजह से लोगों को दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है. रांची के दुकानदारों के हवाले से कहा गया था कि जीवन रक्षक दवाएं जैसे रक्तचाप और मधुमेह की दवाइयों की कमी हो गई है, लॉकडाउन की वजह से दवाएं सही समय पर पहुंच नहीं पा रही है.अगर ग्राहक 10 दवाओं की मांग करते हैं तो वे 5 पाने के लिए प्रबंध कर पा रहे हैं. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने इन रिपोर्ट्स का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि जीवनरक्षक दवाओं की कोई कमी नहीं है.

झारखंड में अब तक 14 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इसमें एक की मौत हो चुकी है और एक अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. दूसरी तरफ, सरकार कोरोना को नियंत्रित करने की कोशिशों में जुटी हुई है. राज्य स्तरीय करोना नियंत्रण कक्ष जरूरतमंद लोगों की आवाज भी सुन रहा है.

सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना कभी भी विकराल रूप ले सकता है. उन्होंने कहा कि जो लोग रोग छुपा रहे हैं, वे मौत को दावत दे रहे हैं. ऐसे लोग जांच करवाने के लिए आगे आयें. मुख्यमंत्री ने कहा लॉकडाउन टूटने के बाद राज्य के बाहर से करीब 7 लाख लोग आयेंगे. उनकी व्यवस्था करनी होगी. सीएम ने कहा कि सभी मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे. हेमंत ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व समस्या उत्पन्न कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

झारखंड में आज कोरोनावायरस का एक भी नया मामला नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अबतक कुल 1681 सैंपल कलेक्ट किये गये हैं, जिनमें 1326 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. वहीं 341 की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. झारखंड में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले कुल 14 हैं, जिसमें 7 मामले रांची के, 6 मामले बोकारो के और एक मामला हजारीबाग का है. राज्य में कोरोना संक्रमण से बोकारो में एक शख्स की मौत हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >