डकरा क्षेत्र में किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन

करा क्षेत्र में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास व शांति पूर्वक संपन्न हो गया.

प्रतिनिधि, डकरा.

डकरा क्षेत्र में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास व शांति पूर्वक संपन्न हो गया. क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को कर दिया गया. सुभाषनगर पूजा समिति ने गुरुवार को ही विसर्जन कर दिया था. नवमी के दिन बुधवार को हुई भारी बारिश के कारण लोग मेला में नहीं घूम सके. महाष्टमी के दिन उपवास पर रहने के कारण लोग घूमने कम निकले. दशमी के दिन गुरुवार को भी छिटपुट बारिश होती रही, बावजूद पूजा पंडालों, मेला व सड़कों पर काफी भीड़ रही. डकरा स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम में भी भारी भीड़ जुटी. एनके एरिया के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने रावण के पुतले में आग लगायी. लेकिन बारिश के कारण कई प्रयास के बाद भी पुतला ठीक से नहीं जला. उन्होंने दुर्गोत्सव को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व बताया और लोगों से अपील की कि अपने अंदर छुपी हुई बुराइयों का अंत कर पर्व मनायें. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरुवार को डकरा में विजयादशमी उत्सव मनाया. मौके पर पथ संचलन और शस्त्र पूजा की गयी. बेड़ो से आये स्वयंसेवक ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा, संघर्ष, सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की. विभिन्न पूजा समिति ने शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने में सहयोग के लिए खलारी प्रशासन का आभार जताया.

03 डकरा 01, डकरा में रावण के पुतले में आग लगाते हुए महाप्रबंधक.

03 डकरा 02, विजयादशमी उत्सव में शामिल स्वयंसेवक.

03 डकरा 03, विसर्जन के लिए प्रतिमा को ले जाते सुभाषनगर के श्रद्धालु.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >