IMD Rain Alert: रात में गर्मी, दिन में सर्दी का सितम, बिहार से सटे जिलों में घना कोहरा, ऐसा है झारखंड का मौसम

IMD Rain Alert|मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 17 जनवरी के बाद 18 जनवरी को भी दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने 17 से 19 जनवरी तक झारखंड के एक दर्जन से अधिक जिलों में घना कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया है.

IMD Rain Alert|झारखंड में जारी ठिठुरन के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि राजधानी रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. साथ ही यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना हुआ है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखा जाएगा. मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले दो-तीन दिन में राज्य के न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होगी. इसके बाद अगले दो-तीन दिन तक तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 17 जनवरी के बाद 18 जनवरी को भी दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने 17 से 19 जनवरी तक झारखंड के एक दर्जन से अधिक जिलों में घना कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के प्रमुख ने बताया है कि उत्तर प्रदेश और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन की वजह से झारखंड में रात के तापमान में वृद्धि होगी, जबकि सुबह के तापमान में गिरावट देखी जाएगी. यानी रात में ठिठुरन से मुक्ति मिलेगी, जबकि सुबह में सर्दी का सितम लोगों को झेलना पड़ेगा. राजधानी रांची में 17 और 18 जनवरी को हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना मौसम वैज्ञानिक ने जताई है. अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है.

Also Read: झारखंड के इन इलाकों में कल से चलेगी शीतलहर, जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम

अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. पूर्वी तथा उससे सटे मध्य झारखंड मे कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. चाईबासा का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे अधिक रहा. यहां का उच्चतम तापमान 26.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि गुमला का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया. गुमला का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा. सूबे में कहीं भी वर्षा नहीं हुई.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, आसमान में छाए रहेंगे बादल, कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत, ये है वेदर अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >