झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 13 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी

IMD Alert: दो दिन तक कमजोर रहने के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. इसके असर से झारखंड के कम से कम 13 जिलों में 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है. देखें, किस दिन, किस जिले में होगी भारी बहुत भारी बारिश. कहां होगा वज्रपात.

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से दो दिन तक कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर झारखंड में मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक राज्य के विभिन्न इलाकों में वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 24 जुलाई को रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर व दुमका में भारी बारिश की चेतावनी है. इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है.

  • 24 जुलाई को 3 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और 15 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
  • 25 जुलाई को रांची सहित 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और 4 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

IMD Alert: 25 जुलाई को झारखंड में कहां-कहां होगी बारिश?

25 जुलाई को वज्रपात व तेज हवा के साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गयी है. इसे देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, कोडरमा, दुमका, साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में भी वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

26 जुलाई को रांची समेत इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा

मौसम विभाग ने 26 जुलाई को राजधानी रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी देते हुए लोगों से सचेत और सावधान रहने की अपील की है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में 27 को वज्रपात की आशंका

27 जुलाई को लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में वज्रपात के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गयी है. इन जिलों में नारंगी चेतावनी जारी की गयी है. रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार, गढ़वा और पलामू में मध्यम व भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में पीली चेतावनी जारी की है. 28 जुलाई को भी यही स्थिति रहेगी.

इसे भी पढ़ें : कुपोषण के मामले में झारखंड दूसरे नंबर पर, 5 साल से कम उम्र के 43.26 फीसदी बच्चे ठिगने

झारखंड के इन जिलों में हुई बारिश

बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई. सबसे अधिक बोकारो में 11 मिमी बारिश हुई. रांची में भी बुधवार को 2 बार बारिश हुई. दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई, तो शाम को झमाझम वर्षा हुई. रांची में 5 मिमी बारिश हुई. देर रात भी चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़ और रांची में बारिश हुई.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा के कारोबारी रूंगटा ने बीएसएफ के शस्त्र संग्रहालय को दान में दी 1914 की दुर्लभ रिवॉल्वर

राज्य में अब तक 647.7 मिमी बरसा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 1 जून 2025 से अब तक झारखंड में कुल 647.7 मिमी बारिश हुई है. सामान्य वर्षापात 426 मिमी है. राज्य में अब तक 52 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. इधर, लगातार बारिश होने से राज्य में अब तक लगभग 13 से 15 प्रतिशत ही धनरोपनी हो पायी है. फिर से लगातार बारिश से एक बार फिर खेती प्रभावित होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela 2025: धरना की प्रथा और बाबा बैद्यनाथधाम

IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला 5 अगस्त को

झारखंड में 1.18 लाख रिश्वत मांगने वाले उप-डाकपाल सीबीआई के हत्थे चढ़े, रात 12 बजे तक चली छापेमारी

श्रावण की त्रयोदशी पर पहाड़ी मंदिर में बाबा के भक्तों ने की विशेष पूजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >