मैक्लुस्कीगंज. थाना क्षेत्र के धमधमियां और करकट्टा में चल रहे एक दर्जन अवैध कोयला खदान को डोजरिंग कर बंद गयी. इन खदानों से निकाले गये कोयला जब्त किया गया. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनन्जय बैठा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस, सीसीएल व सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है. उन्होंने बताया कि कई दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि उक्त थाना क्षेत्र के धमधमियां व करकट्टा के जंगली क्षेत्रों में अवैध रूप से खदान बना कर कोयला खनन का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस, सीसीएल व सीआइएसएफ ने कार्रवाई कर छापामारी की. बताया धमधमियां करकट्टा में लगभग तीन ट्रैक्टर अवैध रूप से खनन कोयले को जब्त किया जा चुका था, छापेमारी जारी है. संचालित एक दर्जन अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद किया गया. जब्त कोयला को सीआइएसएफ ले गयी. प्रभारी ने बताया कि अवैध उत्खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. कहा कि अभियान जारी रहेगा. प्रशासनिक गतिविधियों की भनक लगते ही धंधे में लिप्त लोग फरार हो गये. बहरहाल पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई में जुट चुकी है. अभियान में मैक्लुस्कीगंज पुअनि डेगन कुमार सहित रोहिणी परियोजना पदाधिकारी दीपक कुमार, सिक्युरिटी ऑफिसर नीतीश झा महिला दल बल भी शामिल थे.ई\
डोजरिंग कर बंद की गयी दर्जनभर अवैध खदानें, कोयला भी जब्त

फ़ोटो 1 - डोजरिंग कराते सीसीएल, सीआईएसएफ व स्थानीय प्रशासन. | Prabhat Khabar Network
Copied link
मैक्लुस्कीगंज के धमधमियां और करकट्टा में पुलिस, सीसीएल और सीआईएसएफ ने संयुक्त छापेमारी कर एक दर्जन अवैध कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद किया और कोयला जब्त किया।