अनगड़ा (रांची): भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान, रांची की इकाई एमआरएचआरयू, अनगड़ा की ओर से एसएस-2 उच्च विद्यालय, चिलदाग में ‘आईसीएमआर साईन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या संगीता कुमारी रवि ने की. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें स्वास्थ्य अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों से परिचित कराना था.
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी और बेंगलुरु से आए वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवासा बीएम ने विद्यार्थियों से संवाद किया. छात्र-छात्राओं को शोध प्रदर्शनी, पोस्टर वॉक, लाइव प्रदर्शन और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से अनुसंधान की बारीकियों की जानकारी दी गयी.
इस दौरान आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल का वीडियो संदेश भी विद्यार्थियों को दिखाया गया. डॉ. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों को ग्रामीण स्वास्थ्य परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में डॉ. पार्वती कुमारी, निर्मल महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबने से चालक की मौत
