Hockey: एचवाइवी यूनिवर्सिटी को दुर्ग को हरा रांची विवि सेमीफाइनल में

रांची विश्वविद्यालय की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि महिला हॉकी चैंपियनशिप के अंतिम क्वार्टर फाइनल में बुधवार को एचवाइवी यूनिवर्सिटी को 8-0 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

रांची. रांची विश्वविद्यालय की बालिकाओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि महिला हॉकी चैंपियनशिप के अंतिम क्वार्टर फाइनल में बुधवार को एचवाइवी यूनिवर्सिटी को 8-0 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अब गुरुवार को सेमीफाइनल में रांची का मुकाबला मेजबान संबलपुर विवि से होगा. क्वार्टर फाइनल मुकाबले के चौथे मिनट में अलबेला रानी ने गोल कर टीम का खाता खोला, इसके बाद रेशमा सोरेन ने गोल कर टीम का स्कोर 2-0 किया. इसके बाद पी लकड़ा ने 16वें मिनट में तीसरा गोल किया, इसके बाद अलबेला रानी ने चौथ और परिणी कंडी ने पांचवां गोल किया. जिसके बाद 36वें मिनट में एलिन डुंगडुंग ने और 37वें मिनट में फिर से परिणी ने गोल किया. विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता सहित सभी अधिकारियों ने टीम को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >