हूल की हुंकार अब भी कायम, 1855 से आज तक आदिवासी संघर्ष की विरासत

1855 के हूल विद्रोह ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ खुली लड़ाई का बिगुल फूंका था. सिदो-कान्हू द्वारा जलाई गई चिंगारी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य का मार्ग प्रशस्त किया. यह हूल आज भी जारी है.

Hul Special: 7 जुलाई, 1855 : इतिहास के पन्नों में दर्ज वह तारीख है, जब अमर शहीद सिदो-कान्हू के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने दीघी थाना के दारोगा महेश लाल दत्त को सरेआम मौत की सजा दी थी. इसी के साथ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ खुले संघर्ष का शंखनाद हुआ था. इससे ठीक पहले, 30 जून, 1855 को सिदो-कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में साहिबगंज के भोगनाडीह से शोषण, महाजनी और जमींदारी प्रथा के खिलाफ 'हूल' का बिगुल फूंका जा चुका था.

अंग्रेजों ने बलपूर्वक इस आंदोलन को दबा भले ही दिया, लेकिन इसी विद्रोह की धधकती आग के कारण ब्रिटिश सरकार को 'संथाल परगना' नाम से एक नये गैर-विनियमित जिले का गठन करना पड़ा. यहीं से वह वैचारिक जमीन तैयार हुई, जिस पर आगे चलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा व अन्याय के खिलाफ महासंग्राम छेड़ा और अंततः पृथक झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ. सिदो-कान्हू ने जो चिंगारी सुलगाई थी, गुरुजी ने उसे मशाल बनाकर आदिवासियों-मूलवासियों को अपने जल, जंगल और जमीन के हक के लिए लड़ना सिखाया.

आज दौर बदल चुका है, मगर चुनौतियां कम नहीं हुई हैं. कोई बच्चा गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, कोई इलाज के अभाव में दम न तोड़े, किसी मेहनतकश की हकमारी न हो और अपराध किसी का चैन न छीने... इन तमाम विसंगतियों के खिलाफ आज भी हूल जारी है..

ये भी पढ़ें: Hul Diwas : जब जल-जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजों की बंदूक के सामने तीर-धनुष लेकर खड़े हो गए आदिवासी

ये भी पढ़ें: Hul Diwas: हूल कोई विद्रोह नहीं, अंग्रेजों, जमींदारों और महाजनों के खिलाफ युद्ध था

ये भी पढ़ें: Hul Diwas: संथाल वीरों की शौर्यगाथा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >