Ranchi News : एचइसी क्षेत्र में 87 एकड़ पर आवास बोर्ड नया टाउनशिप बसायेगा

आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया कि बोर्ड ने इस बाबत एक प्रस्ताव तैयार किया है. जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा.

रांची. एचइसी क्षेत्र में नया विधानसभा भवन के समीप झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 306 एकड़ जमीन है. इनमें से 87 एकड़ में आवास बोर्ड रांची स्मार्ट सिटी की तरह नया टाउनशिप बसायेगा. आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने बताया कि बोर्ड ने इस बाबत एक प्रस्ताव तैयार किया है. जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा.

सभी तरह की सुविधाएं होंगी

इस टाउनशिप में फ्लैट, डुप्लेक्स, शॉपिंग मॉल, स्कूल, अस्पताल व गार्डेन भी होंगे. यहां वाई-फाई, बिजली, ड्रेनेज सिस्टम व पेयजल समेत तमाम तरह की सुविधाएं होंगी. सड़कें भी चौड़ी होंगी. सड़क किनारे केबल डक्ट भी होंगे. अंडरग्राउंड पार्किंग की भी व्यवस्था की जायेगी. श्री पासवान ने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद टाउनशिप डेवलप करने के लिए निविदा निकाली जायेगी. बेहतरीन कंपनी को रखा जायेगा, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप का निर्माण करेगी.

शेष भूमि पर भी बन रही है योजना

अध्यक्ष ने बताया कि 306 एकड़ में से 87 एकड़ में टाउनशिप बसाया जायेगा. शेष भूमि के इस्तेमाल की भी योजना बन रही है. यहां हरमू कॉलोनी की तरह प्लॉटिंग कर आवास के लिए भूमि आवंटन करने पर विचार चल रहा है. पर अभी इसके लिए कोई योजना नहीं बनी है.

पुराना विधानसभा भवन के पास पांच एकड़ भूमि की होगी प्लॉटिंग

श्री पासवान ने बताया कि एचइसी में ही पुराना विधानसभा भवन के पास आवास बोर्ड की पांच एकड़ खाली जमीन है. इसकी प्लॉटिंग करके आवास के लिए आवंटन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >