होली को लेकर लगातार 4 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय और स्कूल, विधानसभा सत्र भी 5 दिन स्थगित

Holi Holiday 2025: होली की वजह से इस बार झारखंड सचिवालय लगातार चार दिन बंद रहेगा. वहीं कई स्कूलों में भी 13 से 15 मार्च तक छुट्टी रखी गयी है. जबकि 16 मार्च को रविवार पड़ रहा है.

रांची : होली की छुट्टी को लेकर झारखंड में कितने दिनों की सरकारी छुट्टी है. किस किस दिन छुट्टी है ? इसे लेकर लोगों में अभी भी असमंजस की स्थिति है. अगर आप भी इसी उलझन में है तो हम आपकी इस परेशानी को दूर करेंगे. दरअसल कार्मिक विभाग ने दो दिन 13 और 14 मार्च को होली की छुट्टी रखी है. लेकिन 15 को शनिवार और 16 को रविवार पड़ रहा है. शनिवार और रविवार को वैसे भी सचिवालय कर्मियों की छुट्टी रहती है. इस तरह से सरकारी कर्मी लगातार चार दिन छुट्टी का आनंद ले सकेंगे.

अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में 13 से 15 मार्च तक छुट्टी

वहीं, शास्त्र के अनुसार होली 15 मार्च को रखी गयी है. ऐसे में उस दिन बैंक समेत तमाम सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम ही देखने को मिलेगी. हालांकि, बैंक कर्मचारियों ने यूनियन के माध्यम से सरकार को होली की छुट्टी बिहार की तरह 14-15 मार्च को करने की मांग की है. वहीं, अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में भी 13 से 15 मार्च तक होली की छुट्टी दी गयी है. 16 मार्च को रविवार है. ऐसे में आप कह सकते हैं कि होली की छुट्टी लगातार 4 दिन मिल रही है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

विधानसभा की कार्यवाही 12 से 17 मार्च तक स्थगित

होली का असर झारखंड विधानसभा के सत्र पर भी पड़ रहा है. विधानसभा की छुट्टी होने की वजह से सदन की कार्यवाही 12 से 17 मार्च तक स्थगित रहेगी. इससे पहले 16 मार्च तक ही होली की कार्यवाही स्थगित थी. लेकिन बाद में सर्वसम्मति से इस पर निर्णय लेते हुए सदन की कार्यवाही 17 मार्च को भी स्थगित कर दी गयी. 17 मार्च को होने वाली सदन की कार्यवाही 22 मार्च को होगी. जबकि 22 मार्च को शनिवार होने की वजह से पूर्व में छुट्टी निर्धारित की गई थी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >