रांची. इमामी एग्रोटेक लिमिटेड ने ब्रांड विस्तार रणनीति के तहत नए पैकेजिंग और कैंपेन को लॉन्च किया है. कंपनी के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ब्रांड की बाजार उपस्थिति को और मजबूत करना है. कंपनी ने अगले तीन से पांच वर्षों में ब्रांड रेवेन्यू को 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.
बेस्ट चॉइस पोर्टफोलियो का विस्तार
कंपनी के बेस्ट चॉइस पोर्टफोलियो में सोयाबीन, पाम, सनफ्लावर और कच्ची घानी सरसों तेल शामिल हैं. कंपनी ने खाद्य उत्पादों की श्रेणी में भी विस्तार की योजना बनायी है. इसके तहत आटा, मैदा, बेसन, सूजी और मूंग दाल समेत अन्य उत्पादों को पोर्टफोलियो में शामिल करने की तैयारी है.
कंपनी के अनुसार नया अभियान पैकेजिंग और उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार के साथ ब्रांड की बाजार में मौजूदगी मजबूत करने पर केंद्रित है.
