हाइवा ने बाइक को चपेट में लिया, एक की मौत, दूसरा घायल

रंगामाटी मार्ग स्थित झाबरी के निकट हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बंगाल के रायडीह निवासी उमेश महतो (22) के रूप में की गयी.

सिल्ली. थाना क्षेत्र के टिकर रंगामाटी मार्ग स्थित झाबरी के निकट हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान बंगाल के रायडीह निवासी उमेश महतो (22) के रूप में की गयी. वहीं घायल की पहचान तिलाइपीड़ी निवासी हरेकृष्ण महतो के रूप में की गयी. घायल के अनुसार वह पेशे से मिस्त्री है. मिलन चौक के समीप एक गैरेज में दोनों साथ काम करते थे. बताया जाता है कि रामगढ़ से एक वाहन का पार्ट्स मंगाकर दोनों बाइक से झारखंड मोड़ जा रहे थे. इसी दौरान झाबरी के समीप हाइवा ने बाइक को चपेट में ले लिए घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >