मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए सीएम

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह सत्तारूढ़ महागठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल) के नेताओं ने कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया है. इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हेमंत सोरेन ने बुधवार की रात राजभवन जाकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा. उनके साथ झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाकपा माले के विधायक मौजूद थे. हेमंत सोरेन के साथ सत्तारूढ़ विधायक दल के नए नेता चंपई सोरेन, कांग्रेस नेता आलमगीर आलम, प्रदीप यादव, राजद नेता सत्यानंद भोक्ता और भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह भी मौजूद थे.

हेमंत के इस्तीफे से पहले विधायक दल का नेता चुने गए चंपई सोरेन

हेमंत सोरेन के इस्तीफा से पहले सत्तारूढ़ महागठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल) के नेताओं ने उनकी जगह कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया है. इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. बुधवार (31 जनवरी) की शाम को उनको विधायक दल का नेता चुना गया. शाम को ही सत्तारूढ़ विधायक राजभवन पहुंचे. लेकिन, उन्हें बाद में बाहर जाने के लिए कह दिया गया. थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजभवन में दाखिल हुए. उन्होंने राजभवन के बाहर अपनी कार से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया.

मिथिलेश ठाकुर बोले- मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है

मुख्यमंत्री के राजभवन में दाखिल होने के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने मीडिया को बताया कि हेमंत सोरेन ने तय किया है कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे. राज्यपाल बुलायेंगे, तो सभी विधायकों के साथ हम अंदर जाएंगे. एक सवाल के जवाब में राजेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें बुलाना ही होगा. संवैधानिक पद पर बैठे हैं. जो भी करेंगे ठोक कर करें. कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मीडिया की क्लपना थी.

Also Read: सीएम आवास पहुंचीं 3 टूरिस्ट बसें, कहां जा रहे विधायक? कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है : मिथिलेश ठाकुर

वहीं, झामुमो के नेता और हेमंत सोरेन की कैबिनेट में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है. हमने चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया है. हमने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंप दिया है. हेमंत कैबिनेट के एक और मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमने अपना नया नेता चुन लिया है. राज्यपाल के सामने हमने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है.

Also Read: हेमंत सोरेन ने ईडी के 4 अधिकारियों के खिलाफ रांची के एसटी-एससी थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >