हेमंत सोरेन महिलाओं को देंगे न्यू ईयर गिफ्ट, 56 लाख बैंक अकाउंट में 28 को ट्रांसफर होंगे 2500-2500 रुपए

Hemant Soren New Year Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की 56 लाख महिलाओं को न्यू ईयर गिफ्ट देने वाले हैं. 28 दिसंबर को महिला सम्मान योजना की लाभुकों के बैंक अकाउंट में नामकुम से 2500-2500 रुपए ट्रांसफर करेंगे.

Hemant Soren New Year Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश की 56 लाख महिलाओं को नये साल से पहले बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने खुद इसकी घोषणा कर दी है. हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ के जरिए इसकी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों के साथ मैराथन हाई लेवल मीटिंग करने के बाद झारखंड के सीएम ने ट्वीट किया और स्पष्ट कर दिया कि 28 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे.

मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम की तैयारियों की सीएम ने की समीक्षा

हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज आवास में 28 दिसंबर को होने वाले ऐतिहासिक झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) कार्यक्रम की तैयारियों, राजस्व संग्रहण और झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़े विषयों पर वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ.’ इसके साथ ही स्पष्ट हो गया कि मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई किस्त 28 दिसंबर को महिलाओं के अकाउंट में आ जाएंगे.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नामकुम के आर्मी मैदान में होगा भव्य कार्यक्रम

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. नामकुम के कुटिया चौक आर्मी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500-2500 रुपए लाभुक महिलाओं के खाते में भेजने की शुरुआत करेंगे. करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी जायेगी.

मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी ताजातरीन खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

24 जिलों की 3 लाख से अधिक महिलाएं आएंगी रांची

नामकुम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 24 जिलों से 3 लाख से अधिक लाभुकों के शामिल होने की उम्मीद है. ग्राउंड में मुख्य मंच के साथ-साथ लाभुकों के बैठने के लिए भी ब्लॉक बनाए जा रहे हैं. मुख्य मंच के आसपास की सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद रहेगी. जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है. सड़कों पर आवागमन प्रभावित न हो, इसका भी ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी, 3 प्रतिशत बढ़ेगा महंगाई भत्ता

लाइटिंग से गिरजाघरों की बढ़ी खूबसूरती, बाजार पर चढ़ा क्रिसमस का रंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >