झारखंड में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक से पहले सीएम चंपाई सोरेन से मिले हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री ने किए सभी कार्यक्रम रद्द

झारखंड में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक बुधवार को सीएम हाउस में बुलायी गयी है. मंगलवार को सीएम चंपाई सोरेन ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और रांची में ही रहे. पू्र्व सीएम हेमंत सोरेन ने उनसे मुलाकात की.

रांची: झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन मंगलवार को रांची में ही रहे. किसी कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए. दुमका और रांची समेत सभी कार्यक्रम उन्होंने रद्द कर दिए. तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच बुधवार को होनेवाली सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक से पहले मंगलवार को राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की. 3 जुलाई को सीएम आवास में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक बुलायी गयी है.

दुमका के कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए सीएम चंपाई सोरेन

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को मंगलवार को दुमका में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होना था, लेकिन उपराजधानी दुमका में योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास और परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में वे शामिल नहीं हुए. उन्होंने दुमका दौरा रद्द कर दिया. मंत्री बसंत सोरेन और दुमका सांसद नलिन सोरेन कार्यक्रम में उपस्थित हुए.

प्रतिभा सम्मान समारोह में भी नहीं हुए शामिल

रांची के होटवार में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शरीक नहीं हुए.

सीएम चंपाई सोरेन से मिले राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बुधवार को होनेवाली सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक को लेकर विचार विमर्श किया.

झारखंड के सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक आज

झारखंड के सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक बुधवार को है. दिन के 11 बजे से रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास में बैठक बुलायी गयी है. इसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद व माले विधायक को आमंत्रित किया गया है.

Also Read: Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर सीएम चंपाई सोरेन, हेमंत सोरेन व बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Also Read: Champai Soren: झारखंड के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है प्राथमिकता, नेशनल डॉक्टर्स डे पर बोले सीएम चंपाई सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >