Hemant Soren News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी से मुलाकात हुई, जबकि राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की. हेमंत सोरेन ने दोनों को फूलों का गुलदस्ता दिया.

हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा- प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात

राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं. हेमंत सोरेन ने सोमवार (15 जुलाई) को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट करके इसकी जानकारी साझा की. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता ने इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई.

एक दिन पहले सोनिया गांधी से हुई थी हेमंत-कल्पना की मुलाकात

बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट लिखा-राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से भेंट हुई. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली की यात्रा पर हैं. एक दिन पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. उन्होंने मीडिया को बताया था कि जेल से बाहर आने के बाद वह सोनिया गांधी से मिलने आए थे. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं.

फिर से पदभार संभालने के बाद पीएम मोदी से पहली मुलाकात

फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह पहली मुलाकात है. पीएम मोदी से प्रधानमंत्री कार्यालय में उनकी मुलाकात के बारे में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने झारखंड की बेहतरी और विकास के लिए नीतियों और रणनीतिक कदमों पर चर्चा की.

पीएमओ ने भी मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया गया. इसमें कहा गया कि झरखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की.

Also Read

Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, कहा-झूठे वायदे कर दे रही है धोखा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को क्यों लिखा पत्र, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >