हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में पुराने खदानों के वैज्ञानिक और शैक्षणिक उपयोग के बारे में जाना, आज जायेंगे स्पेन

Hemant Soren Foreing Visit: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बार्सिलोना पहुंचे. यहां उन्होंने पुराने खदानों के वैज्ञानिक और सैक्षणिक इस्तेमाल के बारे में जाना. प्रतिनिधिमंडल आज यानी सोमवार 21 अप्रैल को मैड्रिड जायेगा. वहां स्पेन की प्रमुख कंपनियों प्रतिनिधियों से मुलाकात होगी. 22 अप्रैल को मैड्रिड में ही सीएम माइनिंग और स्टील सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे.

Hemant Soren Foreign Visit: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक टीम विदेश के दौरे पर है. टीम अपने पहले पड़ाव पर बार्सिलोना पहुंची. यहां के गैवा म्यूजियम ऑफ माइंस को देखा. मुख्यमंत्री और उनके साथ गये प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कैटेलोनिया के सांस्कृतिक विभाग द्वारा संचालित गैवा म्यूजियम ऑफ माइंस में प्राचीन खनन तकनीक और नवपाषाण युग के अवशेषों के बारे में जाना. इसी दौरान पुरानी खदानों को शिक्षा और विज्ञान के लिए फिर से उपयोग में लाने के बारे में भी टीम को जानकारी दी गयी.

हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में सागरदा फैमिलाया का किया दौरा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को बार्सिलोना में प्रतिष्ठित सागरदा फैमिलिया का दौरा किया. इस मौके पर एंटोनी गौडी की दूरदर्शी वास्तुकला और उसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी ली. सीएम के साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, झारखंड सरकार की मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतिनिधिमंडल के साथ आज मैड्रिड पहुंचेंगे हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल सोमवार 21 अप्रैल को मैड्रिड पहुंचेगा. वहां स्पेन की प्रमुख कंपनियों प्रतिनिधियों से मुलाकात होगी. 22 अप्रैल को मैड्रिड में ही सीएम माइनिंग और स्टील सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. अपनी बार्सिलोना यात्रा के दौरान हेमंत सोरेन ने यूरोपीय देशों के लोगों को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ईस्टर की बधाई दी.

इसे भी पढ़ें

Naxal Encounter: लुगू पहाड़ की तलहटी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

Massive Fire in Giridih: पचंबा के खुशी मार्ट में भीषण आग, महिला और बच्ची के फंसे होने की आशंका, देखें Video

जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, रोड जाम

LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

Road Accident : बारात से लौट रही कार को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत, 4 गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >