3 साल में 1000 स्टार्टअप के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने की ये पहल

Hemant Soren JMM Govt Startup News: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 3 साल में 1000 स्टार्टअप विकसित करने जा रही है. इसके लिए नया पोर्टल शुरू किया है. इसके बारे में सब कुछ जानने के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट.

Hemant Soren JMM Govt|Startup News Jharkhand| झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 3 साल में 1000 स्टार्टअप विकसित करने के लिए एक नयी पहल करने जा रही है. इस पॉलिसी के तहत एक पोर्टल लांच किया गया है. इस पोर्टल के माध्यम से 4 फरवरी 2025 से नये स्टार्टअप आइडियाज आमंत्रित किये जायेंगे. झारखंड सरकार ने ‘झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023’ के तहत http://abvil.jharkhand.gov.in पोर्टल लांच किया है. इस पोर्टल पर स्टार्टअप शुरू करने वाले लोग अपने आइडिया शेयर कर सकेंगे.

झारखंड में लागू है ‘न्यू झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023’

झारखंड में ‘न्यू झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023’ लागू है. इसके सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए कंपनीज एक्ट 2013 के तहत सेक्शन 8 के रूप में ABVIL का गठन किया गया है. इस एजेंसी का काम झारखंड में स्टार्टअप का चयन करना, स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देना तथा पॉलिसी में किये गये प्रावधान को लागू करना है.

ऑनलाइन आइडिया के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म

इस पॉलिसी के तहत ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया गया है. इसका URL http://abvil.jharkhand.gov.in है. इसी पोर्टल पर नये स्टार्टअप आइडियाज के लिए लोग आवेदन करेंगे. विभाग स्टेट इवैल्यूएशन बोर्ड की बैठक बुलाकर स्टार्टअप की चयन प्रक्रिया 4 फरवरी 2025 से शुरू करेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2028 तक झारखंड में 1000 स्टार्टअप विकसित करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरानी ‘स्टार्टअप पॉलिसी 2016’ को रद्द करके 7 दिसंबर 2023 को नयी पॉलिसी (न्यू झारखंड स्टार्टअप पॉलिसी 2023) को मंजूरी दी थी. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद सूचना तकनीक एवं ई-गवर्नेंस विभाग ने इसे अधिसूचित कर दिया है. नयी स्टार्टअप नीति अगले 5 साल के लिए लागू की गयी है. इस दौरान (साल 2028 तक) झारखंड में कम से कम 1000 स्टार्टअप विकसित करने का लक्ष्य है, ताकि अपना प्रदेश देश के अग्रणी 10 राज्यों में शामिल हो सके.

इसे भी पढ़ें

3 फरवरी को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, देखें आपके यहां क्या है रेट

बगोदर और तमाड़ में सड़क हादसों में धनबाद और जमशेदपुर के 3 लोगों की मौत, 5 घायल

Video: सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा

टाइगर इज बैक : दलमा और आसपास के जंगलों में फिर से हो सकता है बाघों का साम्राज्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >