शिव बारात में शामिल होने के बाद बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन, पहाड़ी बाबा की तरह बना रहे राज्यपाल का आशीर्वाद

Ranchi Shiv Barat|राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में भी हर साल देवघर की तरह शिव बारात निकाली जाती है. इस बार भी शिव बारात निकाली गयी है. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद शामिल हुए. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी.

Ranchi Shiv Barat: झारखंड में पूरे धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है. विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर के अलावा झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भी शिवालय हैं, जहां सुबह से ही पूजा-अर्चना की जा रही है.

राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर में भी हर साल देवघर की तरह शिव बारात निकाली जाती है. इस बार भी शिव बारात निकाली गयी है. इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद शामिल हुए. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी.

सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ झारखंड से राज्यसभा की सांसद महुआ माजी और अन्य लोग भी पहाड़ी मंदिर पहुंचे थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने शिव बारात के आयोजन के लिए पहाड़ी बाबा मंदिर कमेटी की तारीफ की.

शिव बारात में शामिल होने के लिए पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने मंच पर भगवान शिव और मां पार्वती की आरती भी की. उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि हम साल भर इस त्योहार का इंतजार करते हैं. यह हमारी परंपरा ही है, जिसे सालों से हम निभाते आ रहे हैं. इस शुभ अवसर पर हमारे राज्य के नये राज्यपाल ने भी शपथ ली है.

पहाड़ी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने कहा कि हम यही उम्मीद करते हैं कि जिस तरह से पहाड़ी बाबा का आशीर्वाद हम सबके ऊपर बना हुआ है, उसी तरह से नये राज्यपाल का भी आशीर्वाद हम पर बना रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >