सहायक अभियंताओं के लिए बेहद खुशी का पल रहा साल 2022, लंबे समय बाद मिली थी नियुक्ति

सहायक अभियंताओं की लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आयोग ने 30 मई से साक्षात्कार शुरू किया था लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई के बाद छह जून को साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया था.

लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे झारखंड के सहायक अभियंताओं के लिए साल 2022 बेहद खुशी का पल रहा. क्यों कि 15 नवंबर 2022 को सीएम हेमंत सोरेन ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया. इसमें पथ निर्माण विभाग में 228, जल संसाधन विभाग में 344, पेयजल और स्वच्छता विभाग में 37 इंजीनियर शामिल हैं. हालांकि ये परीक्षा विवादों में भी रही.

इसकी लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आयोग ने 30 मई से साक्षात्कार शुरू किया था लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई के बाद छह जून को साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया था. न्यायालय ने 14 जुलाई को पारित अपने आदेश में परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी करने की अनुमति प्रदान की जिसके बाद 10 अक्टूबर से शेष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ.

अमिष कुमार व अमरेंद्र सिंह बने थे टॉपर

इस परीक्षा में सिविल इंजीनियरिंग में अमिष कुमार तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अमरेंद्र सिंह पहले स्थान पर थे. वहीं सिविल विभाग में हेमंत दूसरे व अंकित तीसरे स्थान पर रहे. वहीं मैकेनिकल में अभिषेक आनंद को दूसरा व अनिल कुमार हेंब्रोम को तीसरी स्थान मिला था.

3 अक्तूबर 2019 को निकली थी वैकेंसी

सहायक अभियांताओं की नियुक्ति के लिए विज्ञापन साल 2019 में निकला था. जिसके बाद 19 जनवरी 2020 को पीटी परीक्षा हुई. उसके बाद 22 से 24 अक्तूबर 2021 में मुख्य परीक्षा हुई. लेकिन 6 जून को हाईकोर्ट के आदेश के बाद साक्षत्कार को स्थगित कर दिया गया था. बाद में 10 अक्तूबर से 17 अक्तूबर के बीच इंटरव्यू पूरा कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >