Hemant Soren Gift: झारखंड के इन सरकारी कर्मियों का बढ़ेगा डीए, हेमंत सरकार देने वाली है बड़ा तोहफा

Hemant Soren Gift: झारखंड राज्य आवासीय बोर्ड के कर्मियों के डीए में बढ़ोतरी होगी. संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में इसका प्रस्ताव पारित कर दिया गया है.

रांची : झारखंड आवास बोर्ड के कर्मियों को हेमंत सोरेन सरकार बड़ा तोहफा देने वाली है. दरअसल इन कर्मियों के डीए बढ़ाने को लेकर सहमति मिल चुकी है. कुल 3 फीसदी डीए बढ़ाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है. बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में ये प्रस्ताव पारित किया गया है. ये निर्णय मंगलवार को लिया गया.

कंप्यूटरी प्रणाली के लिए भी मिली स्वीकृति

दरअसल झारखंड राज्य आवासीय बोर्ड की बैठक मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय में हुई थी. इस बैठक में डीए बढ़ाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया. बैठक में राज्य आवास बोर्ड के विभिन्न प्रमंडल अंतगर्त शेष बचे नवनिर्मित आवासीय इकाइयों के मकान, फ्लैट और नये विकसित किये गये भूखंड को „लॉटरी के माध्यम से पूरी आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए कंप्यूटरी प्रणाली के लिंक की घटनाओं की स्वीकृति दी गयी.

किन किन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

वहीं, मुख्यालय और रांची स्थित अस्थायी निरीक्षण भवन सह अतिथिशाला में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मंजूरी दी गयी है. आवास बोर्ड में राज्य सरकार के कर्मियों के भांति अनुमान्य विभिन्न भत्तों की स्वीकृति दी गयी है. बोर्ड की बैठक में जमशेदपुर प्रमंडल के आदित्यपुर स्थित सहायक अभियंता भवन की मरम्मत कार्य के लिए कुल 13,31,300 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई. इसके अलावा आदित्यपुर 1 स्थित निरीक्षण भवन की चाहरदीवारी की मरमत्ति के लिए कुल 10,84,910 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है.

Also Read: हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग चोटिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >