हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, जानें कब होगी सुनवाई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनको भेजे गए समन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. केस की सुनवाई गुरुवार (1 फरवरी) को सुबह साढ़े दस बजे होगी.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनको भेजे गए समन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. केस की सुनवाई गुरुवार (1 फरवरी) को सुबह 10:30 बजे होगी. झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन बनाम प्रवर्तन निदेशालय के मुकदमे को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है. सुनवाई सुबह साढ़े दस बजे होगी. कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत में कोर्ट नंबर-2 में सुनवाई होगी.

सत्ता पक्ष के विधायक ईडी कार्यालय पहुंचे

हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी की टीम उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय ले गई है. उनसे मिलने के लिए उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पहुंचीं. सत्तारूढ़ दल के विधायक और मंत्री भी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. हेमंत सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) को आठ घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले उन्होंने राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया. हेमंत सोरेन ईडी को गुरुवार (1 फरवरी) को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी.

Also Read: हेमंत सोरेन गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कसा शिकंजा

चार ईडी अफसरों के खिलाफ दर्ज कराई थी नामजद प्राथमिकी

बता दें कि हेमंत सोरेन ने आज ही एसटी-एससी थाना में रांची के जोनल ऑफिस में पदस्थापित चार ईडी अधिकारियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है. इनके अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करवाई है. हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ सबूत तैयार करने की कोशिश की गई, ताकि उन्हें सात साल या उससे अधिक की सजा हो सके.

Also Read: हेमंत सोरेन ने ईडी के 4 अधिकारियों के खिलाफ रांची के एसटी-एससी थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

दिल्ली में ईडी की रेड पर भी जताया था ऐतराज

हेमंत सोरेन ने एसटी-एससी थाना में लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने ईडी के अफसरों पर आरोप लगाया है कि उन्हें जान-बूझकर परेशान किया जा रहा है. एक आदिवासी मुख्यमंत्री को बेवजह मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है. इसकी वजह से उनका पूरा परिवार मानसिक यंत्रणा झेल रहा है. दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर ईडी की टीम के जाने पर भी हेमंत सोरेन ने ऐतराज जताया था.

Also Read: हेमंत सोरेन पर प्रतुल शाहदेव का वार- आजाद भारत में कभी ऐसा नहीं हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >