मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस और यूके एमओयू को जमीन पर उतारने का दिया निर्देश

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस और यूनाइटेड किंगडम में हुए एमओयू को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से विक्की की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के बाद हुए एमओयू की प्रगति की जानकारी अधिकारियों ने दी. 

अधिकारियों को दिया निर्देश 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दावोस और यूके में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों को प्राथमिकता के साथ जमीन पर उतारा जाए. उन्होंने टेक्सटाइल, उच्च शिक्षा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, क्रिटिकल मिनरल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि निवेशकों के प्रस्तावों को तेजी से क्रियान्वित करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई जाए. टेक्सटाइल सेक्टर पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार, खासकर महिलाओं के लिए व्यापक संभावनाएं हैं.

कंपनियों के साथ सकारात्मक बातचीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस मंच पर झारखंड ने खुद को निवेश के अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित किया है और कई अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है.

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >