PHOTOS: हेमंत सोरेन ने कल्पना के साथ कैेसे और कहां की सरहुल पूजा, यहां देखें

Hemant Soren Celebrates Sarhul: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के सिरमटोली में सरहुल पूजा की. वह पत्नी कल्पना सोरेन के साथ केंद्रीय सरना स्थल पहुंचे थे. पूजा स्थल की तस्वीरें यहां पर देखें.

Hemant Soren Celebrates Sarhul in Ranchi| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर आयोजित पूजा में शामिल हुए.

केंद्रीय सरना स्थल पर पूजा करते हेमंत सोरेन. पीछे खड़ी हैं कल्पना सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने झारखंड राज्य के सर्वांगीण विकास, यहां के लोगों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की.

कल्पना सोरेन ने भी सिरमटोली में सरना स्थल पर पूजा-अर्चना की. फोटो : प्रभात खबर

हेमंत सोरेन ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखी थी. वहीं, उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने लाल पाड़ वाली सफेद साड़ी और लाल ब्लाउज पहनी थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चंपाई सोरेन ने हातमा सरना स्थल पर की पूजा

हातमा के सरना स्थल पर चंपाई सोरेन व अन्य. फोटो : अभिषेक पांडेय

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंपाई सोरेन ने राजधानी रांची के हातमा में सरना पूजा की. यहां महिला ने उनके पांव पखारे. पांव पखारने वाली महिला को चंपाई सोरेन ने 501 रुपए दिये.

चंपाई सोरेन ने पाहन को स्नान भी करवाया. फोटो : अभिषेक पांडेय

चंपाई सोरेन विधि-विधान के साथ पूजन में शामिल हुए. पाहन को जब घड़े के पानी से स्नान कराया गया, तब भी वह वहां मौजूद थे. इस परंपरा के निर्वहन में भी वह शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें

1 अप्रैल को 44.50 रुपए सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आपके शहर में आज क्या है कीमत, यहां चेक करें

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, डेवलप हो रहा बैद्यनाथधाम स्टेशन, आज से चलेंगी 20 बंद ट्रेनें, देखें लिस्ट

झारखंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 2 ड्राइवर जिंदा जले, 5 गंभीर रूप से घायल, देखें Video

आदिवासियों का महापर्व सरहुल शुरू, पाहन ने मछली और केकड़ा पकड़े, शोभायात्रा आज

कोडरमा में यज्ञ कलश यात्रा पर निकली महिलाओं पर पथराव, तनाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >