Jharkhand Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों (23 से 26 जुलाई) तक भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इधर, बुधवार को राज्य में सबसे अधिक बहरागोड़ा में 41 मिमी बारिश हुई. वहीं, रांची में चार मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में एक मिमी व बोकारो में तीन मिमी बारिश हुई. जबकि, खूंटी में 13 मिमी, हजारीबाग में 10 मिमी, सरायकेला में 20 मिमी व जगन्नाथपुर में चार मिमी बारिश हुई.
23-26 जुलाई का मौसम
23 जुलाई को रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लातेहार व लोहरदगा में, 24 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. इन जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 25 जुलाई को रांची सहित हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. वहीं 26 जुलाई को रांची सहित हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
रांची में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश
झारखंड में अब भी सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है. एक जून से 22 जुलाई तक सामान्य वर्षा 414.9 मिमी है, जबकि अब तक 299.1 मिमी ही बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम में हुई है. वहीं, रांची में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है.
ये भी पढ़ें- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट नया आदेश, नई योजना पर सभी पक्षों से मांगा जवाब
ये भी पढ़ें- SIR का जायजा लेने कुड़ू पहुंचे कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे, चुनावी पाठशाल में हुए शामिल
