झारखंड में मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश, ओले गिरे, PICS & VIDEO में देखें आपके जिले का हाल…

heavy rain hailstorm and lightning in jharkhand : झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है, तो कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि हुई है. इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं. शहरों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने शनिवार (14 मार्च, 2020) को बड़ी चेतावनी जारी की है.

रांची : झारखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है, तो कई जगहों पर भारी ओलावृष्टि हुई है. इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं. शहरों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने शनिवार (14 मार्च, 2020) को बड़ी चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग ने धनबाद, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, खूंटी और बोकारो जिलों के कुछ भागों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी दी है. चतरा, गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज, पलामू, हजारीबाग समेत कई जिलों में शुक्रवार की शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही.

गढ़वा जिला के कई प्रखंडों में भारी बारिश हुई है, तो चतरा में मोहाने नदी उफान पर है. गढ़वा के रंका प्रखंड में खेतों में पानी की धार बह रही है, तो ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है. रंका में रात 10 बजे से लगातार बारिश का दौर जारी है. श्रीबंशीधर नगर में रात बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं. एक ट्रैक्टर पर आम का पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर जाम लग गया. रबी फसलें बर्बाद हो गयीं. विशुनपुरा में भी ऐसे ही हालात हैं.

लोहरदगा में मूसलाधार बारिश हुई है. मां भद्रकाली के नगर इटखोरी में शुक्रवार शाम से लगातार बारिश हो रही है. रात में मेघ गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही. तेज बारिश की वजह से मोहाने नदी का जलस्तर बढ़ गया है.

संथाल परगना के गोड्डा प्रखंड के नूनबट्टा सहित आधा दर्जन गांवों में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे तेज आंधी-तूफान व बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. आंधी-तूफान से सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गये. रबी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गयी. पंचायत भवनों की छतों पर लगे सोलर सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गये. लोगों ने मुआवजे की मांग की है. साहिबगंज में देर रात से हल्की-फुल्की बारिश का दौर जारी है.

हजारीबाग के केरेडारी में मूसलाधार बारिश एवं ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. किसानों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं, तो खपरैल एवं एसबेस्टस की छतें टूट गयी हैं. कई घरों में पानी घुस गया है. तेज हवा से पेड़ भी गिर गये हैं. हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में फूल गोभी की फसल को काफी नुकसान हुआ है.

पलामू के हुसैनाबाद में शाम से पूरी रात रिमझिम बारिश हो रही है. तेज हवा भी चल रही है. दलहन और तिलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. इससे किसानों में मायूसी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >