Heavy Rain Alert : झारखंड में 30 अगस्त तक बारिश का तांडव, कई जिलों में अलर्ट

Heavy Rain Alert : निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में 25 को फिर बन रहा है. शनिवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को रांची सहित 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं.

Heavy Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में लगातार निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से झारखंड के विभिन्न जिलों के लोगों को फिलहाल 30 अगस्त तक बारिश और वज्रपात से राहत नहीं मिलनेवाली है. शुक्रवार को कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. चाइबासा में शुक्रवार को 93 मिमी बारिश हुई है. जबकि रांची में 15 मिमी, मेदिनीनगर में 3 मिमी और जमशेदपुर में 11 मिमी बारिश हुई है.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार 23 अगस्त को गढ़वा, पलामू और लातेहार में भारी बारिश की चेतावनी है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा और दुमका में भी मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यहां मध्यम व भारी बारिश का अलर्ट

24 अगस्त यानी रविवार को रांची सहित गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, चतरा, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद में तेज हवा व गर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 25 अगस्त को भी गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और खूंटी में आकाश में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं मध्यम व भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam : भारी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी

चतरा में बारिश से तबाही, तीन लोग बहे

पूरे चतरा जिला में शुक्रवार को बारिश ने भारी तबाही मचायी. गिद्धौर में सियारी पार नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने से दंपती बह गये. पत्थलगड़ा के नोनगांव में उफनते नाले में बह जाने से एक वृद्ध (70) की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के ही परमेश्वर साव के रूप में की गयी. जिले में भारी बारिश से कई बांध टूट गये और सड़कें बह गयीं. लगातार हुई बारिश से इटखोरी, कान्हाचट्टी, गिद्धौर में भी भारी तबाही हुई है. कई घर जलमग्न हो गये. गिद्धौर प्रखंड कार्यालय भी जलमग्न हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >