Jharkhand Weather: झारखंड में तीन दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 13 से 15 सितंबर के बीच झारखंड के 18 जिलों में भारी बारिश होगी. इस दौरान बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है. पढ़ें क्या है अलर्ट.

झारखंड में तीन दिनों तक भारी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है. सोमवार को देर शाम मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि सूबे में 13 सितंबर से 15 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. जिन जिलों में भारी बारिश होने वाली है, वहां खेती-किसानी और बागवानी करने वाले लोगों को इसके असर से बचने के लिए पहले ही तैयारी कर लेनी चाहिए. भारी बारिश की वजह से निचले इलाके में जलजमाव हो सकता है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है. सड़कों या खेतों के आसपास गड्ढों के भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी.

झारखंड में कब किस इलाके में होगी भारी वर्षा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 13, 14 और 15 सितंबर के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. इसमें कहा है कि 13 सितंबर को राज्य के दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. 14 सितंबर को दक्षिण-पश्चिमी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं, 15 सितंबर को सूबे के पश्चिमी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है.

रांची में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निकट स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 13 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी. 14 सितंबर को रांची और उससे सटे लोहरदगा, गुमला, खूंटी के अलावा सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.

15 सितंबर को आठ जिलों में नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 सितंबर को आठ जिलों को छोड़कर सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना नहीं है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. इनके अलावा सभी 16 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

15 को झारखंड के इन 16 जिलों में होगी भारी वर्षा

गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा.

मौसम केंद्र रांची ने दिए सुझाव

मौसम केंद्र रांची ने भारी वर्षा से पहले और उसके बाद की कुछ सावधानियों के बारे में भी बताया है. कहा है कि जिन जिलों में भारी वर्षा होगी, वहां कृषि और बागवानी फसल एवं पौधरोपण को मामूली नुकसान हो सकता है. निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि ऐसे में क्या करना चाहिए. कहा है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था पहले से कर लेनी चाहिए. पक चुके फल एवं सब्जियों की तुड़ाई करके उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रख लें. जल जमाव वाले क्षेत्र में जाने से बचें.

मौसम खराब हो, तो लोग क्या करें?

इतना ही नहीं, तीन दिनों तक जब भी मौसम खराब हो, लोग अपने घरों से बाहर न निकलें. झारखंड में बड़े पैमाने पर मानसून के सीजन में वज्रपात होता है, जिससे काफी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है. इसलिए मौसम खराब होने पर घर से बाहर निकलने से बचें. खासकर किसान और पशु चराने वाले लोग. अगर निकल चुके हैं और मौसम खराब हो गया है, तो तुरंत किसी पक्के मकान के नीचे शरण लें. किसी भी हाल में बिजली के पोल के आसपास या पेड़ के नीचे खड़े न हों.

Also Read: जमशेदपुर से गुजर रहा है मानसून, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कब होगी बारिश
Also Read: VIDEO: अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड में मौसम का हाल, बता रहे हैं अभिषेक आनंद
Also Read: झारखंड में 15 दिन तक कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें वेदर रिपोर्ट
Also Read: IMD Heavy Rain Alert: रांची समेत झारखंड के इन जिलों में तीन दिनों तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Also Read: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >