Ranchi News : कल से आठ जिलों में लू का प्रकोप, येलो अलर्ट जारी

राज्य के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. धूप में तेजी से लोगों को परेशानी हो सकती है.

रांची. 10 मई से झारखंड के आठ जिलों में लू का प्रकोप रहेगा. यह प्रकोप 13 मई तक रहने की संभावना है. इन जिलों में गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह व धनबाद शामिल हैं. लू की चेतावनी के मद्देनजर मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि राज्य के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. धूप में तेजी से लोगों को परेशानी हो सकती है.

रांची सहित आसपास के जिलों में दोपहर बाद बादल छायेंगे

हालांकि, रांची सहित आसपास के जिलों में दोपहर बाद आकाश में बादल छाये रहने से राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इधर, गुरुवार को दोपहर बाद रांची सहित जामताड़ा, धनबाद आदि के कई इलाकों में बारिश हुई. गुमला में लगभग दो मिमी बारिश हुई. वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का रहा. गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >