भीषण गर्मी का असर : स्कूल ने टाइमिंग में किया बदलाव, सुबह 6 से 9:30 बजे तक होगी पढ़ाई, फिर ऑनलाइन क्लास

HEAT WAVE Effect|School Timing in Jharkhand|झारखंड में भीषण गर्मी क बीच स्कूलों के समय बदलने लगे हैं. सरला बिरला स्कूल में 6 से 9:30 तक फिजिकल कक्षाएं चलेंगी.

School Timing in Jharkhand: झारखंड में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. जिला प्रशासन के आदेश के बाद स्कूलों के समय में बदलाव शुरू हो गया है. रांची के महिलौंग स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने अपने स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए एक नोटिस जारी किया है.

स्कूल टाइम में सरला बिरला ने किया बदलाव

स्कूल ने अपने नोटिस में कहा है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूल मैनेजमेंट ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला किया है. स्कूल की नई टाइमिंग 23 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगी. नई टाइमिंग अगले आदेश तक जारी रहेगी. स्कूल ने जो टाइमिंग जारी की है, उसमें कहा है कि छठी कक्षा से बारहवीं तक के बच्चों के लिए फिजिकल ऑर वर्चुअल दोनों कक्षाएं चलेंगी.

सुबह 6 से 9:30 बजे तक स्कूल में होगी पढ़ाई

स्कूल के नोटिस के मुताबिक, सुबह में 6 बजे से 9:30 बजे तक स्कूल में कक्षाएं चलेंगी. 9:30 बजे बच्चों को छुट्टी दे दी जाएगी. सुबह में स्कूल की कक्षाएं शुरू होने से 35 मिनट पहले बस चलेगी, जबकि कक्षाएं खत्म होने के बाद 3 घंटे 15 मिनट में बसें बच्चों को उनके घर तक छोड़कर लौट आएंगी.

23 अप्रैल से वर्चुअल मोड में भी सरला बिरला में होगी पढ़ाई

स्टूडेंट्स से कहा गया है कि 23 अप्रैल 2024 से अगले आदेश तक वर्चुअल मोड में क्लास की जानकारी क्लास टीचर बच्चों के साथ शेयर करेंगे. बता दें कि 20 अप्रैल को ही सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया था. इसमें कहा गया था कि केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और उससे ऊपर की कक्षाएं 12 बजे तक ही चलेंगी.

HEAT WAVE की वजह से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश

झारखंड में HEAT WAVE की वजह से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी किया गया है. झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कहा था कि झारखंड में गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है. सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त और प्राइवेट सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा.

Also Read : झारखंड के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, 22 अप्रैल से केजी से आठवीं की कक्षाएं सुबह सात बजे से

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >