रिम्स में स्वास्थ्य मंत्री के हर्निया का ऑपरेशन

रिम्स में स्वास्थ्य मंत्री के हर्निया का ऑपरेशन

रांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के हर्निया का ऑपरेशन गुरुवार को रिम्स में किया गया. डॉ शीतल मलुआ ने बताया कि आॅपरेशन में अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने रिम्स व यहां के डॉक्टरों पर भरोसा जताया, यह हमारी टीम व रिम्स के लिए गौरव की बात है.

ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सफल ऑपरेशन के लिए सर्जरी विभाग के डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्हाेंने कहा कि यहां सामान्य व वीआइपी सबका इलाज बेहतर तरीके से किया जाता है.

ऑपरेशन करनेवाली टीम में डॉ शीतल मलुआ, डॉ निशित एक्का, डॉ मृत्युंजय मुंडू, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रशांत कुमार व एनेस्थीसिया से डॉ प्रवीण तिवारी, डॉ लाधु लकड़ा, डॉ मुकेश कुमार व डॉ शक्ति सिंह शामिल थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >