सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू में स्वास्थ्य मेला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू के प्रांगण में शुक्रवार को स्वास्थ्य परिवार मेला का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, रातू.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू के प्रांगण में शुक्रवार को स्वास्थ्य परिवार मेला का आयोजन किया गया. उदघाटन जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, प्रखंड प्रमुख संगीता देवी, बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. सभी अतिथियों ने परिवार स्वास्थ्य मेला के प्रचार-प्रसार व लोगों में जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. डॉ कश्यप ने योग्य दंपती को परिवार नियोजन की अस्थाई विधि तथा स्थाई विधि के महत्व, उपलब्ध विकल्पों और सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी. मुख्यालय में दंपतियों के बीच माला एन, कंडोम, कॉपर टी आदि परिवार नियोजन की साधनों का नि:शुल्क वितरण किया गया. यौन रोगियों का उपचार भी किया गया. मेला में डॉ आइएस होरो, डॉ प्रीति, बीपीएम वैशाली कृष्णा, बीएएम अभिषेक तिवारी, प्रकाश गोप, अमित कुमार, प्रभात रंजन, अविनाश, सुसरेन, मनिषा, अनुराधा, प्रवीण, संधीर, विधासागर, अजीत, रंजन, बतिया देवी, स्वास्थ्य कर्मी व सहिया उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandrashekhar upadhey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >