इटकी के गुलजारबाग में स्वास्थ्य जांच शिविर

दी गयी कई जानकारी

इटकी. टखटा कैंसर हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर, कांके के तत्वाधान में शुक्रवार को गुलजार रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गैर संचारी रोग जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिला एवं पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस दौरान सुगर, बीपी की जांच की गयी. महिलाओं को स्तन तथा गर्भाशय कैंसर के शुरुआती लक्षण की जानकारी दी गयी. वहीं पुरुषों को गुटका तथा नशापान से परहेज करने की सलाह दी गयी. कार्यक्रम में टाटा कैंसर हॉस्पीटल, रांची की डॉ गरिमा सिंह, प्रोग्राम को-ऑडिनेटर भुपेन्द्र सिंह, नर्स शिल्पा संगमा, पीएचसी इटकी की एएनएम निरोज मिंज, सबिता मिंज, सहिया श्वेता मिंज, सेविका प्रमीला सिन्हा, कमरून, सहायिका हुस्नआरा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >