डीएवी में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

हिंडालको की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल सिल्ली में शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सिल्ली. हिंडालको की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल सिल्ली में शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर हिंडाल्को के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सौरव घोष ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जंक फूड के स्थान पर पौष्टिक भोजन ले. धूप में बाहर निकलते समय तथा घर पर भी हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना चाहिए. उन्होंने लू लगने और लू लगने के प्रारंभिक लक्षण के बीच के अंतर बताये. ओआरएस के उपयोग पर जोर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को फलों के रस की जगह साबुत फल खाने की सलाह दी. मीठे और गैसयुक्त पेयों से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि लू लगने की स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछे और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया. आयोजन में विद्यालय की प्राचार्या बुबुन शरण, एस शेखर, जुनैद खान, विजय मंडल व शुभांगी कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >