Ranchi News : टेस्ट ड्राइव के नाम पर बुलेट लेकर हुआ फरार

अरगोड़ा थाना में केस दर्ज

रांची. ग्वालाटोली रोड निवासी मो शमीम की शिकायत पर शिवम कुमार के खिलाफ टेस्ट ड्राइव के नाम पर बुलेट लेकर फरार होने के आरोप में अरगोड़ा थाना में केस दर्ज हुआ है. शिकायतकर्ता के अनुसार वह कडरू हज हाउस के समीप पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री से संबंधित काम करता है. उसके पास गाड़ी लेने के लिए बिहार के बांका निवासी शिवम कुमार नामक युवक आया था. शिवम के साथ एक युवक गाड़ी लेकर साथ आया था. गाड़ी खरीदने से पहले शिवम कुमार ने टेस्ट ड्राइव के नाम पर बुलेट मांगा और उसे लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्या का आरोपी दोषी करार, सजा कल रांची. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने चाकू से मारकर हत्या करने के मामले में नेजाम नगर निवासी कुर्बान उर्फ टेनिया को दोषी करार दिया है. मामले में 23 मई को सजा सुनायी जायेगी. मामला 21 जनवरी 2020 का है. इस संबंध में मृतक के बड़े भाई ने हिंदपीढ़ी थाना में कुर्बान उर्फ टेनिया के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >