शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए रातू रोड दुर्गा मंदिर में झामुमो की ओर से हवन-पूजन

Havan Pujan For Shibu Soren: दिशोम गुरु शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार हैं. वह रूटीन चेकअप के लिए पिछले सप्ताह नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गये थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी. हालांकि, बाद में गुरुजी की तबीयत में थोड़ा सुधार आया. इसलिए झारखंड के अलग-अलग हिस्से में उनके समर्थक उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. इसी क्रम में रांची जिला झामुमो ने पूजन-हवन का आयोजन किया.

Havan Pujan For Shibu Soren: गंभीर रूप से बीमार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए उनके समर्थकों ने राजधानी रांची में सोमवार 30 जून 2025 को हवन-पूजन किया. रांची के रातू रोड दुर्गा मंदिर में झामुमो रांची की ओर से हवन-पूजन किया गया. सभी ने मिलकर प्रार्थना की कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करें और सकुशल रांची लौटें. हवन-पूजन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय भी शामिल हुए.

हवन-पूजन में ये लोग हुए शामिल

हवन-पूजन के संचालन में आशुतोष वर्मा एवं विक्की यादव की अहम भूमिका रही. हवन-पूजन में केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली के सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा, आदिल इमाम, जनक नायक, डॉ तालकेश्वर महतो, कुदूस अंसारी, आफताब आलम, अरुण वर्मा, सोहेल खान, प्रदीप मिर्धा, आशुतोष वर्मा, सज्जाद अंसारी, अंकिता वर्मा, महादेव मुंडा, जीत गुप्ता, पुष्पा बरदेवा, अनमोल रतन सांचा, कयूम अहमद, मो फिरोज, गोपाल पांडेय, महताब आलम, आशुतोष गोस्वामी, निखिल, साहिल यादव, अब्दुल्ला हबीब, विजय रविदास, मो असलम, अजीजुल रहमान, गौरव, अवधेश यादव, राकेश, प्रेम प्रतीक, रवि कुमार, ललित लिंडा, मो एनुल, नौशाद आलम, मो सनी, आयुष राज वर्मा, रविनेश भगत, नीरज वर्मा, विकास नायक, ओम शर्मा, रिशु सिंह, अमन कुमार, सोनू, कृष्णा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है शिबू सोरेन का इलाज

दिशोम गुरु शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार हैं. वह रूटीन चेकअप के लिए पिछले सप्ताह नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गये थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी. हालांकि, बाद में गुरुजी की तबीयत में थोड़ा सुधार आया. इसलिए झारखंड के अलग-अलग हिस्से में उनके समर्थक उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. शिबू सोरेन के बेटे और सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ दिल्ली में ही हैं.

इसे भी पढ़ें

सर गंगाराम अस्पताल जाकर भी शिबू सोरेन से क्यों नहीं मिलीं बड़ी बहू सीता मुर्मू सोरेन? खुद बताया

हूल दिवस पर भोगनाडीह में ग्रामीण-पुलिस संघर्ष, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह बोलीं- भाजपा की साजिश

भोगनाडीह की दमनकारी घटना हेमंत सोरेन सरकार के पतन का कारण बनेगी, बोले बाबूलाल मरांडी

Kal Ka Mausam: जमशेदपुर से गुजर रहा मानसून ट्रफ, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >