हरमू यूथ रांची व अरविंदो क्रिकेट क्लब की टीम विजयी

समर कप 2025 अंडर-14 टी-20 प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गये

प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.

मैक्लुस्कीगंज के राजा बंगला स्थित खेल मैदान में रिवोल्यूशन स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित समर कप 2025 अंडर-14 टी-20 प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गये. पहले मैच में हरमू यूथ रांची ने कदमा क्रिकेट क्लब को 39 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमू यूथ ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 115 रन बनाये. आयुष राज ने 37, रिशु राज ने 17 रन बनाये. आशुतोष ने 14 रन देकर तीन और रुद्र मुखी ने 15 रन देकर दो विकेट लिये. जवाब में कदमा क्रिकेट क्लब की टीम ने 16.4 ओवरों में 76 बनाकर ऑलआउट हो गयी. शिवम ने 17 रन, आर्यन दत्ता ने 15 रन बनाये. रयान भगत ने 17 रन देकर चार तथा हिमांशु और अंश को दो-दो विकेट मिले. दूसरा मुकाबला ईशान किशन अकादमी और अरविंदो क्रिकेट क्लब के बीच हुआ. बारिश के कारण मैच 10-10 ओवरों का कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अरविंदो की टीम ने 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 87 रन बनाये. टीम के लिए हिमांशु ने 18 और आशीष ने 14 रन बनाये. कुमार गौरव, प्रभाकर और आयुष्मान सभी को एक-एक विकेट मिले. जवाब में ईशान किशन अकादमी ने 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 62 रन ही बना पायी और टीम 25 रन से हार गयी. अक्षत ने 27 रन की पारी खेली. वहीं अतुल्य आशीष और जयेश ने एक-एक विकेट प्राप्त किये. आयोजन में कामेश्वर प्रसाद, निशांत सिंह, राजीव वर्मा, सत्यम कुमार, विशाल शर्मा, सचिन गिरि ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >