एआइ तकनीक का उपयोग कर रहे हैं हैकर्स

उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में दो दिवसीय साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला

प्रतिनिधि, मेसरा.

उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज केदल में सिनोक्स सिक्योरिटी एलएलपी जमशेदपुर के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई. जिसमें मुख्य वक्ता राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला जयपुर राजस्थान के सहायक निदेशक विकास कुमार ने ऑनलाइन कहा कि देश भर में जिसमें हैकर्स एआइ तकनीक का उपयोग कर रहे हैं. जिसके तहत स्पैम, मेल और फिशिंग लिंक शामिल है. कहा कि अज्ञात लिंक को क्लिक नहीं करें. साथ ही व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें. मजबूत पासवर्ड का उपयोग करते हुए समय समय पर बदलाव करते रहें. बावजूद अगर आप साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें. यदि आप घटना के 24 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज कराते हैं, अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र पोर्टल (Cybercrime.gov.in) का उपयोग करें. साथ ही साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट रिशु कुमार, ज्ञान रंजन, प्रदीप कुमार व उज्ज्वल कुमार ने भी अपनी बातों को रखा. दूसरे दिन कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज के सचिव संतोष महतो व अतिथियों ने दीप जलाकर किया. मौके पर निदेशक राजेश कुमार कण्डरवार, प्राचार्य डॉ चंदन कुमार पंकज, प्रकाशक रूपेश करवार, डॉ कुमारी पल्लवी, उप-प्राचार्या दयामनी कुमारी, जनसूचना पदाधिकारी मुकेश कुमार कण्डरवार, डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ स्वाति अंजना टोप्पो, डॉ अलका कुमारी, डॉ रूबिना सिंह, डॉ निर्मला कुमारी, डॉ मनोज कुमार राणा, शालिनी कुमारी, शोरोदीप रॉय, बीएड व डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद थे.

उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज में दो दिवसीय साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यशालाB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >