रांची में स्वच्छता अभियान: सड़क किनारे से हटाया कचरे का ढेर, अब खुले में कचरा फेंका तो लगेगा ₹2 हजार जुर्माना

रांची के अरसंडे में जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और छात्रों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया. सड़क किनारे पड़े कचरे को जेसीबी और ट्रैक्टर से हटाया गया. अब खुले में कचरा फेंकने पर ₹2000 का जुर्माना लगाया जाएगा.

रांची. रविवार को अरसंडे पंचायत में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसमें जनप्रतिनिधियों, मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों, आम नागरिकों, और कल्याण गुरुकुल अरसंडे के प्रिंसिपल व छात्रों ने भाग लिया. अरसंडे पंचायत के अंतर्गत पराठा चौक से पिग्री फार्म वेटरिनरी तक सड़क किनारे सफाई की गयी.

जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर हटाया कचरा

इस पूरे क्षेत्र में कई घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़क के किनारे फेंक दिया गया था, जिससे गंदगी का अंबार लग गया था. इससे मॉर्निंग वॉक करने वालों को परेशानी हो रही थी. कई बार विरोध के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के सदस्यों और आम नागरिकों ने स्वच्छता अभियान चलाया.

अभियान के दौरान जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से सड़क किनारे जमा कचरे को हटाया गया. इसके साथ ही झाड़ू लगाकर पूरे सड़क क्षेत्र की साफ-सफाई की गयी.

प्रचार वाहन से चलाया गया जागरूकता अभियान

पंचायत की ओर से निर्णय लिया गया कि दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए आम नागरिकों और पूरे मोहल्ले में प्रचार वाहन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. लोगों से निगरानी रखने और दूसरों को भी खुले में कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक करने की अपील की गयी.

पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार ने बताया कि कचरा फेंकने के लिए प्रखंड परिसर के अंदर शेड बनाया गया है. ग्रामीणों और दुकानदारों से अपील की गयी है कि घर और दुकान से निकलने वाला कचरा सड़क या मॉर्निंग वॉक क्षेत्र में नहीं फेंकें, बल्कि निर्धारित शेड में ही डालें. शेड में कचरा जमा होने के बाद पंचायत की ओर से उसका उठाव किया जाएगा या नगर निगम के सहयोग से कचरा उठवाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: SIR में दस्तावेजों को लेकर CEO का निर्देश, नहीं मांगें जायेंगे अतिरिक्त कागजात; उपलब्ध रिकॉर्ड से होगी पात्रता की जांच

खुले में कचरा फेंका तो 2000 रुपये जुर्माना

मॉर्निंग वॉक करने वाले ग्रामीणों ने कहा कि वे क्षेत्र में सेहत बनाने निकलते हैं, बीमारी लेने नहीं. रास्ते में बिखरा कचरा, दुर्गंध और गंदगी देखकर चिंता होती है.

पंचायत ने निर्णय लिया है कि सफाई के बाद यदि कोई व्यक्ति दोबारा खुले में कचरा फेंकते पकड़ा जाता है, तो उसे 2000 रुपये का आर्थिक दंड पंचायत में जमा करना पड़ेगा. आवश्यकता पड़ने पर नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

ये लोग रहे मौजूद

अभियान में पंचायत की मुखिया नीलू पाहन, पूर्व मुखिया अर्जुन टोप्पो, पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार, पूर्व उप प्रमुख मुकेश कुमार, मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के बेनू सरकार, अमित सिंह, शाहनवाज, सुनील, हरेंद्र, पिंटू, पप्पू, मुकेश, विकास, रूपेश, फिरोज, सरफराज, सागर, राम प्रसाद, चक्रपानी घोष, अरुण, संदीप, संजय, सोनी, मृन्मय बनर्जी, अजय, अमरलाल, सुरेश, पीयूष, उज्जवल, उत्तम, डॉ. हेमचन्द्र लाल, इस्तियाक, अशरफ, डॉ. सुरेश, डॉ. महेंद्र, संतोजन सहित कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: लातेहार में नदी पार कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल; गंभीर सुदेश्वर साव की इलाज के दौरान मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj Singh

मनोज सिंह फिलहाल प्रभात खबर में बतौर मुख्य संवाददाता कार्यरत है. पत्रकारिता में उनका 26 साल का अनुभव है. दैनिक हिन्दुस्तान में करीब आठ साल काम करने के बाद वह प्रभात खबर से जुड़े हैं. कृषि, पशुपालन, सहकारिता, वन, जलवायु परिवर्तन, आजीविका, मनोरोग, कोयला संबंधी खबरों में वर्षों काम करने का अनुभव है. आइआइटी कानपुर से जस्ट ट्रांजिशन विषय पर फेलोशिप प्राप्त करने वाले देश के पहले संवाददाता है. उनको दो बार एग्रई जर्निलिज्म अवार्ड मिल चुका है. झारखंड सरकार के वन विभाग से तिलका मांझी अवार्ड मिला है. कई मचों पर वह प्रभात खबर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा ले चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >