गुजरात डकैती कांड का आरोपी खलारी से गिरफ्तार

फरार चल रहे आरोपी को खलारी पुलिस की मदद से गुजरात पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

खलारी. गुजरात के तापी जिले में हुई डकैती की एक वारदात के मामले में फरार चल रहे आरोपी को खलारी पुलिस की मदद से गुजरात पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपी की पहचान खलारी के ठाकुरधौड़ा निवासी सुनील नायक के पुत्र मनीष उर्फ सोनू (27) के रूप में हुई है. मनीष पहले गुजरात के सूरत में रह कर काम करता था. जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई को तापी जिला अंतर्गत सोनलबेन के आवास पर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में गुजरात पुलिस द्वारा गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों ने मनीष का नाम सह-अभियुक्त के रूप में उजागर किया था. सूचना के आधार पर गुजरात पुलिस की टीम खलारी पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर मनीष को गिरफ्तार किया. बुधवार को उसे न्यायिक दंडाधिकारी, रांची के समक्ष प्रस्तुत किया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुजरात पुलिस उसे अपने साथ ले गयी.

सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया मनीष उर्फ सोनूB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >