रांची. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शुक्रवार को सदन में एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार जिलावार डॉक्टरों की नियुक्ति करना चाहती है. हम इस बात को स्वीकार करते हैं कि राज्य में डॉक्टरों की कमी है. विभाग राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करेगा. स्वास्थ्य मंत्री झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो के सवाल का जवाब दे रहे थे. झामुमो विधायक श्री महतो ने सरकार से पूछा था कि अनुबंध के कई डॉक्टरों का प्रमोशन हो गया है. 14 डॉक्टरों को छोड़ दिया गया है.
बोकारो सदर में अनुबंधकर्मी हड़ताल में हैं
मंत्री श्री अंसारी का कहना था कि बचे हुए डॉक्टरों पर भी सरकार विचार करेगी. झामुमो विधायक उमाकांत रजक का कहना था कि बोकारो सदर में अनुबंधकर्मी हड़ताल में हैं. उनकी समस्या का सरकार समाधान करे. प्रश्नकर्ता झामुमो विधायक ने पूछा कि सरकार बताये कि अनुबंध में सरकार कब तक डॉक्टरों की बहाली करेगी. मंत्री का कहना था कि डॉक्टरों की बहाली जेपीएससी के माध्यम से होती है. हम चाहते हैं कि विभागीय स्तर पर बहाली हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
