एक लाख जुर्माने का निर्णय वापस ले सरकार : रणधीर सिंह

एक लाख जुर्माने का निर्णय वापस ले सरकार : रणधीर सिंह

रांची : राज्य के पूर्व कृषि मंत्री सह सारठ के विधायक रणधीर सिंह ने मास्क नहीं लगाने पर एक लाख रुपये जुर्माने के प्रावधान को वापस लेने का आग्रह किया है. कहा कि इससे सरकार की मानसिकता पता चलती है.

गरीब झारखंड में कोई इतनी राशि नहीं दे पायेंगे. लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे. सरकार को इसकी गंभीरता समझनी चाहिए. राज्य में जैसे कोरोना वायरस बढ़ रहा है. इसको देखते हुए तत्काल 15 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा करनी चाहिए. लॉकडाउन का पालन सख्ती से होना चाहिए.

Post by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >