राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, धनबाद और बोकारो की ये ट्रेनें रद्द

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है, तो कुछ परेशानी वाली भी खबर है. रांची से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, तो कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. हालांकि राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे ने जो फैसला किया है, उसे यहां पढ़ें.

राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. रांची रेल मंडल से चलने वाली रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से कोच बढ़ाये जा रहे हैं. अब इस ट्रेन में वातानुकूलित 2-टीयर के एक और कोच लगाये जायेंगे. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गयी.

राजधानी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

इसमें बताया गया कि 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 29 जुलाई 2023 से वातानुकूलित 2टियर का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जायेगा, जबकि 20840 नई दिल्ली दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में 31 जुलाई 2023 से ऐसा ही एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अब 22 डिब्बे

एक नया कोच लगाये जाने के बाद राजधानी एक्सप्रेस का कोच संयोजन बदल जायेगा. जेनरेटर यान के 2 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 11 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के सात कोच (पहले छह कोच होते थे), वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक कोच एवं वातानुकूलित रसोई यान का एक कोच. इस तरह अब ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे.

Also Read: नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस झारखंड में ट्रैक्टर से टकराई, चालक ने ऐसे बचायी सैकड़ों लोगों की जान

28 जुलाई को ये दो ट्रेनें रद्द

उधर, धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस और बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को थोड़ी परेशानी होने वाली है. 28 जुलाई को. इन दोनों ट्रेनों को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया है. बताया गया है कि आद्रा मंडल पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेनें रद्द रहेंगी.

निर्माण कार्य की वजह से कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत तलगोरिया और बोकारो एन केबिन के बीच नई लाइन (दोहरीकरण) के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

धनबाद-रांची-धनबाद, बोकारो-रांची-बोकारो ट्रेन रद्द

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 13303/13304 धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 28 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी–रांची–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी 28 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी.

Also Read: रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और टाटानगर-जम्मूतवी का रूट बदला, रांची-चोपन समेत कई ट्रेनें रद्द, जानें वजह

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 13303/13304 धनबाद–रांची–धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन 28 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी.

  • 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी–रांची–बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी 28 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी.

  • 13503/13504 बर्दवान–हटिया–बर्दवान मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 28 जुलाई 2023 को रद्द रहेगी.

दुमका–रांची–दुमका एक्सप्रेस का आंशिक समापन/प्रारंभ

  • 13319/13320 दुमका–रांची–दुमका एक्सप्रेस ट्रेन 28 जुलाई 2023 तक रद्द रहेगी. अब इन ट्रेनों का धनबाद स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आंशिक प्रारंभ होगा. धनबाद–रांची–धनबाद के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

  • 13351 धनबाद–अल्लापुजा एक्सप्रेस ट्रेन 28 जुलाई 2023 को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा–बोकारो स्टील सिटी–मूरी की बजाय परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा–बरकाकाना–मूरी होकर चलेगी.

  • 12365/12366 पटना–रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 28 जुलाई 2023 तक अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा–बोकारो स्टील सिटी–मूरी की बजाय बदले मार्ग चंद्रपुरा–बरकाकाना–मूरी होकर चलेगी.

  • 12818 आनंद विहार–हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 27 जुलाई 2023 को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा–बोकारो स्टील सिटी–मूरी की बजाय चंद्रपुरा–बरकाकाना–मूरी मार्ग से चलेगी.

  • 02832 भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल ट्रेन 27 जुलाई 2023 को अपने निर्धारित मार्ग मूरी–बोकारो स्टील सिटी–चंद्रपुरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी–बरकाकाना–चंद्रपुरा होकर चलेगी.

  • 02831 धनबाद–भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई 2023 को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा–बोकारो स्टील सिटी–कोटशिला–मूरी की बजाय चंद्रपुरा–बरककाना–मूरी के रास्ते चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >